मस्तूरी

मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती की हाथ कटी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सुबह के समय जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रैक पर पड़ी युवती की लाश पर गई। भयावह दृश्य देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का एक हाथ कटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह सफर में चलती ट्रेन से गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई। मृतका ने काले रंग का लोवर और गुलाबी टी-शर्ट पहन रखी थी।

घटनास्थल के पास उसकी टूटी हुई चप्पल भी बरामद की गई है।प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से कटकर हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है और युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...