रतनपुर

VIDEO: रतनपुर पेंडरवा में खूनी विवाद… अवैध संबंध के शक में घर घुसकर एक परिवार पर तलवारों से हमला…बुजुर्ग महिला की मौत, 7 घायल

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अवैध संबंध के शक में भड़के तीन आरोपियों ने एक परिवार के घर में घुसकर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में 75 वर्षीय मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मासूम बच्चों समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश श्रीवास, उसका बेटा सुमीत श्रीवास और नैतिक श्रीवास तलवार लेकर गांव में शेख सलीम और चांदी खान को खोजते हुए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के शेख सलीम से कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते आरोपियों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि जब उन्हें दोनों नहीं मिले, तो उन्होंने घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों पर ही जानलेवा हमला बोल दिया।

हमले के दौरान घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। तलवार के वार से कई लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के शक से उपजे खूनी हमले का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम