बिलासपुर

जिले में जारी है अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन… फिर कार्रवाई में पकड़े गए 2 हाइवा और 4 ट्रैक्टर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अधिकारी के नेतृत्व में खनि अमला बिलासपुर द्वारा आज लगातार दूसरे दिन 01 दिसंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार, लोफ़दी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, नीरतू, घुटकू , सरकंडा, दर्री, सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच में 2 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर व गिट्टी तथा 04 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी एवं सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 6 वाहन चालकों,

मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है

एवं आगे शास्ति की कार्यवाही की जा रही है। खनि अमला द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...