कोटा

ध्यान केंद्र से ताला तोड़कर कर हजारों के सामान की चोरी, खंडहर में छुपाकर रखे सामान बरामद….नामजद आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

रमेश राजपूत

कोटा- थाना क्षेत्र के मोहनभाठा में संचालित विपश्यना ध्यान केंद्र से बीती रात कुछ लोगों द्वारा ताला तोड़कर कर गैस सिलेंडर सहित राशन और अन्य सामानों की चोरी की गई और सामान को पास ही पिपरतराई के एक खंडहर में छिपाया गया था।

ध्यान केंद्र में हुई चोरी के बाद दूसरे दिन अज्ञात चोरों की पतासाजी कर रहे केंद्र के कर्मचारियों ने देखा कि पिपरतराई गाँव के ही भुपेन्द्र गिरी,नागेश्वर यादव एवं संदीप गंधर्व के द्वारा उसी खण्डर मकान से चावल की बोरी और अरहर दाल की बोरी को निकाला जा रहा था, तभी उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो वह भाग निकले उसके बाद खंडहर में जाकर देखा गया तो शेष चोरी गए सामान वहां रखे हुए मिले।

जिसके बाद ध्यान केंद्र के इंचार्ज शिवकुमार शर्मा ने कोटा थाने में उक्त आरोपियों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की,

जिस पर कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...