पचपेड़ी

पचपेड़ी:- आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़… परिजनों की शिकायत पर अब तक हुई खानापूर्ति कार्रवाई, ये कैसी जांच ?

उदय सिंह

मस्तूरी – ब्लॉक के अंतर्गत एकबार फिर शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई करने गई छात्रा के साथ भगवान का दर्ज़ा पाने वाले शिक्षक के पद को कलंकित करते हुए एक शिक्षक द्वारा छेड़खानी जैसे अश्लील घटना को अंजाम दिया गया है। ताज्जूब की बात यह है की उक्त मामले के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर दूर के ढोल की तरह ही केवल जांच का ढांढस बंधाया जा रहा है। मामले में परिजनों के अनुरूप दोषी शिक्षक को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है। आपको बता दे यह पूरा मामला मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। जहां 22 नवंबर को प्रयोगशाला सहायक शिक्षक मोहम्मद शहजाद ने अपने ही स्कूल की छात्रा से छेड़खानी की है। जिसकी सूचना मिलते ही ग्राम वासी के साथ-साथ छात्रा के परिजनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। पचपेड़ी आत्मानंद स्कूल में यह छेड़खानी की घटना पिछले हफ्ते के शनिवार को हुई थी, इसकी जानकारी के बावजूद स्कूल के प्राचार्य संतोष कोशले इस मामले को दबाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं ,राजनीतिक पहुंच के साथ-साथ शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से भी अपनी पहुंच का काफी अच्छा उदाहरण दिया है। शायद यही वजह रही की घटना के एक हफ्ते बाद तक आरोपी शिक्षक खुले आम घूम रहा है और छात्रा के परिजन न्याय की आस में दर दर भटकने मजबूर है। मामले में अब सेजेस के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर अवनीश शरण से उम्मीद लगाई जा रही है कि इस मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही हो ताकि स्कूल जाने की जीविशा रखने वाली छात्राओं की टूट रही हिम्मत को विश्वास रूपी भरोसा मिल सके।

शिकायत के बाद से आरोपित शिक्षक को बचाने जूट गया शिक्षा विभाग का पूरा अमला…

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्कूल परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी जैसे गम्भीर मामले की जांच को लेकर शिक्षा विभाग ने कोई संजीदगी नही दिखाई है। शिकायत के 6 दिन बितने के बाद भी बीईओ ईश्वर सोनवानी ने ना जांच के लिए पहुंचे ना ही शिक्षक को बीइओ ऑफिस में तलब कराया। जब परिजनों के साथ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया तब जाकर शुक्रवार को एबीईओ की दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच जांच की है। जहां मौके से आरोपित शिक्षक को भगा दिया गया। इधर मामले में टीम ने जांच प्रतिवेदन डीईओ ऑफिस में भेज दिया है। जिसके बाद भी अब तक मामले में कोई कार्यवाही सुनिश्चित नही की गई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज कर दिया गया डिलीट,, प्राचार्य के खिलाफ क्या होगी कार्यवाही…

स्कूल परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी जैसे गंभीर मामले की जानकारी के बाद उक्त घटना से जुड़े सबसे अहम तथ्य सीसीटीवी फुटेज को ही प्राचार्य संतोष कोशले द्वारा डिलीट कर दिया गया है। जबकि स्कूल के सबसे जिम्मेदार पद पर बैठे प्राचार्य संतोष कोशले द्वारा शिक्षक को बचाने इस तरह का कृत्य समझ से परे है। ऐसे में देखना होगा की एबीईओ की जांच टीम इन तथ्यों को स्कूल तक सीमित रखती है या फिर कार्यवाही के लिए सही तथ्यों को सक्षम अधिकारी के पास प्रस्तुत करती है! या शिक्षको को बचाने जांच में लीपा पोती कर दी जाएगी.?

एक थप्पड़ की वजह से पूर्व प्रभारी बीईओ पर हुई थी कार्यवाही,,, वही अब छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में किस किस पर गिरेगी गाज..?

बीते कुछ माह पूर्व स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के द्वारा विद्यालय में अपनी बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई, जिससे बालिका भयभीत हो गईं। जिसके जांच में इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया। उक्त मामले में जिला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन को पद से हटा दिया गया था। अब देखना होगा की शिक्षा के मदिर में शिक्षा लेने गई छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपित शिक्षक को बचाने के इस पूरे षड्यंत्र में जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करती है या फिर लम्बे समय से चले आ रहे मस्तूरी ब्लॉक में अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी-टके सेर खाजा के मुहावरे की तरह ही कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाएगी.?

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...