बिलासपुर

जिला अस्पताल से एनडीपीएस एक्ट का बंदी फरार….मचा हड़कंप, पुलिस जुटी तलाश में,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल बिलासपुर से एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बंदी उत्तरा कुमार खुंटे के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक 453 किंडो ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 26 अप्रैल 2025 को रक्षित केंद्र से बंदी उत्तरा कुमार खुंटे पिता होरी लाल खूंटे 36 वर्ष, निवासी मरघटी, थाना हसौद, जिला सक्ती को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर द्वारा चेकअप के बाद उसे सांस लेने में परेशानी बताने पर भर्ती किया गया था। बंदी की सुरक्षा हेतु आरक्षक रजनीश लहरे और अन्य जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। दिनांक 28 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे जब आरक्षक रजनीश लहरे बाथरूम गए थे, उसी समय बंदी ने अपने हाथों से हथकड़ी निकालकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान आरक्षक किंडो और आरक्षक लहरे ने जिला अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों पुराने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। बंदी के फरार होने की सूचना तत्काल रक्षित निरीक्षक और केंद्रीय जेल अधीक्षक को दी गई। पुलिस ने आरोपी उत्तरा कुमार खुंटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...