मस्तूरी

मतवार गुरुजी:- फिर एक शराबी शिक्षक का कारनामा, स्कूल के बाहर शराब पीकर सड़क पर घूमते वीडियो हुआ वायरल,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल के पास ही भटक रहे है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के समय मे शराब पीकर नशाखोरी करने वाले इस शिक्षक के खिलाफ कई बार शिकायत हो चुकी है बावजूद इसके उन पर कोई सख्त कार्रवाई नही की जाती है, जिसका ही खामियाजा है यहां के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस शिक्षक की करतूत पता है बावजूद इसके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का यह माजरा समझ से परे है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शराबी सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी नशे की हालत में घूम रहा है जिससे स्कूल में अध्यापन की उम्मीद रखना भी बड़ी गलती है, बावजूद इसके उन्हें स्कूल में पदस्थ रखा गया है। शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और पद की छवि को धूमिल करने वाले ऐसे शिक्षक पर कृपा रखने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनकी बदौलत ही ये ऐसी हरकत कर रहे है और अपने दायित्वों को दरकिनार कर एक नौकरी और सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल