बिलासपुर

बारिश का पानी रोकना प्राथमिकता….अधूरी सिंचाई योजनाएं भी भूजल के नीचे चले जाने का एक कारण:- कलेक्टर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सिंचाई विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सिंचाई परियोजनाओं के मरम्मत और रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अधूरी सिंचाई परियोजनाएं भी भू जल के नीचे चले जाने का एक कारण है। सतही जल के संरक्षण में सिंचाई विभाग की अहम भूमिका है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण स्थल की सतत निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि कामों की गुणवत्ता से कदापि समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम आर ए कुरुवंशी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा डेम और एनिकट के गेट में जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है वो जल्द कर ले। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने के लिए फोकस करने कहा। नाला बंधान, पर्कुलेशन टैंक जैसे स्ट्रक्चर बनानें के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भू जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पानी के अंधाधुंध दोहन से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। हमने भूमि के नीचे का पानी बहुत निकाल चुके हैं। अब हमें पानी भूमि के नीचे डालना है। राजनांदगांव जिले में इस दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ है।

हम समाज के लिए जो भी बेहतर कर सकते हैं, हमें करना चाहिए। हमें ऐसी फसल लगानी होगी जिसमें पानी कम लगे। पौधरोपण एवं जल संरक्षण हर तरह के कार्य का अनिवार्य हिस्सा है। किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करे। हर गांव में एक-एक पर्काेलेशन टैंक बनाना है। उन्होंने सभी सब इंजीनियर और एसडीओ को इस पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गांव का पानी गांव में रुकना चाहिए, यह हमारा लक्ष्य है। जब तक हम गांव वालों को अभियान से नहीं जोड़ेंगे तब तक हमें जल संरक्षण के कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। कलेक्टर ने अधूरे कामों को समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा उनकी गुणवत्ता से कतई समझौता नहीं किया जाये। बैठक में जल संसाधन विभाग के ईई मधु चंद्रा सहित सभी एसडीओ एवं सब इंजीनियर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...