रतनपुर

पिकनिक मनाने गए 5 दोस्तों से विवाद कर चाकू से जानलेवा हमला… फोटो खिंचाने को लेकर दूसरे ग्रुप ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

रतनपुर – पिकपिक मनाने कलमीटार एनीकट गए 5 दोस्तों से फोटो खिंचाने को लेकर वहाँ मौजूद कुछ युवकों से विवाद को गया, जिसके बाद आरोपी युवको ने पीछा कर मारपीट करते हुए 1 युवक पर चाकू से हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के महामाया पारा में रहने वाला लक्षमण चित्रकार मोहल्ले में ही दुकान चलाता हैं। एक दिसंबर की दोपहर वह अपने दोस्तों दीपक, भूषण, विनीत और सोमेश के साथ पिकनिक मनाने के लिए कलमीटार एनीकट गए थे। वहां पर वह दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। तभी कुछ अनजान लोग वहां पहुंचे। उन्होंने लक्षमण और उनके साथियों को डेम के पास फोटो खिंचाने से मना करते हुए गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर अनजान लोगों ने उन्हें धमकाया। इसके बाद लक्षमण अपने साथियों को लेकर रतनपुर की ओर निकल गए। सभी खंडोबा मंदिर के पास पहुंचे थे, इसी दौरान डेम के पास विवाद करने वालों ने उनका पीछा कर रोक लिया और उन्होंने युवकों मारपीट करते हुए विवाद किया। इसी इसी दौरान किसी ने विनीत गुप्ता के पीठ में चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद सभी भाग निकले। हमले में लहूलुहान विनीत को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। जिसका अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...