मस्तूरी

सांदीपनी पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

उदय सिंह

मस्तुरी – 15 फरवरी बुधवार को सी.बी. एस. ई द्वारा कक्षा
दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । जारी किए गए परीक्षा परिणाम में सांदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री, मस्तुरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा । विद्यालय के छात्र अक्षत सिंह पिता रविकांत सिंह, 94.2 प्रतिशत, छात्रा सौम्या सोनी पिता मुरली मनोहर सोनी 93.6 प्रतिशत तथा अन्य छात्र हर्षित साहू पिता अशोक कुमार साहू 84 प्रतिशत, पुष्पेन्द्र साहू पिता राजकुमार साहू 83.6 प्रतिशत, नीरज कुमार साहू पिता योगेश्वर साहू 83.6 प्रतिशत, निधी टंडन पिता सुनील कुमार टण्डन 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया ।

विद्यार्थियों के उक्त सफलता के लिए प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्‌देश्य सदैव शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर परिणाम हेतु अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है, जिससे बच्चों के सुघड़ भविष्य का निर्माण किया जा सके। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सांदीपनी एकेडमी के चेयरमैन महेन्द्र चौबे, आंतरिक समन्वयक श्रीमती सेन्खातिर सेल्वी, प्रशासनिक प्रमुख विनीत चौबे व संजीव साहू ने भी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,