रायगढ़

पुरानी रंजिश में 2 आरोपियों ने स्कूटी को किया आग के हवाले….चपेट में आने से सार्वजनिक वाटर एटीएम भी हुई राख, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास वार्ड क्रमांक 16 में नगरपालिका द्वारा स्थापित वाटर एटीएम को आग लगाने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आगजनी से एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे नगरपालिका को करीब 9.5 लाख रुपये की क्षति हुई। घटना को लेकर 10 दिसंबर को खरसिया नगर पालिका के सीएमओ विक्रम भगत ने पुलिस चौकी में आवेदन देकर शिकायत की कि 9 दिसंबर की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वाटर एटीएम को आग लगा दी। इस घटना में एटीएम जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 324(2), 324(5) बीएनएस और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने जांच की।

मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की पहचान हुई। चंद्रशेखर उर्फ पप्पू गबेल ने बताया कि 9 दिसंबर को वह अपनी स्कूटी पर बाबुल खान को बैठाकर बस स्टैंड गया था, जहां पुरानी बस्ती निवासी प्रेमलाल सिदार और बिट्टू सिदार से उसकी झड़प हुई। पुरानी रंजिश के चलते प्रेमलाल और बिट्टू ने चंद्रशेखर के साथ मारपीट की, जिससे वह डरकर अपनी स्कूटी छोड़कर घर भाग गया। बाद में दोनों आरोपियों ने स्कूटी को जलती लकड़ी से आग लगा दी। स्कूटी से लगी आग की लपटों ने पास में खड़े वाटर एटीएम को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने चंद्रशेखर की शिकायत पर मारपीट और गाली-गलौच के लिए धारा 296, 115(2) बीएनएस को जोड़ा। तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों प्रेमलाल सिदार और बिट्टू सिदार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,