छत्तीसगढ़मुंगेली

शिक्षा का मंदिर हो रहा शर्मसार, शिक्षक कर रहा छात्राओं से अश्लील हरकत

जांच रिपोर्ट आने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुंगेली जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां शिक्षा के मंदिर में एक कलयुगी शिक्षक के द्वारा पढ़ाई कराने के बहाने स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील व्यवहार किया जाता है ।इसके अलावा बच्चों के शरीर को गलत तरीके से स्पर्श करने का भी आरोप है ..ये शर्मनाक मामला मुंगेली जिले के बरेला स्थित पूर्व माध्यमिक शाला का है, जहां पदस्थ एलबी शिक्षक कीर्ति शर्मा के शर्मनाक करतूत से शिक्षा विभाग हैरान है .यहां पढ़ने वाली आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चियों ने संकुल समन्यवक गौकरण डिंडोरे के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली को एक लिखित शिकायत में कहा है कि शिक्षक कीर्ति शर्मा के द्वारा हमारे साथ गलत व्यवहार किया जाता है और हमारे शरीर को भी गलत तरीके से टच किया जाता है… इसकी जानकारी जब हमने स्कूल के शिक्षकों को दी ।जब शिक्षिकाओं ने उक्त शिक्षक को गलत व्यवहार के प्रति मना किया तो उस्के द्वारा शिक्षिकाओं के साथ ही गलत तरीके से बात किया गया …जाहिर है शिक्षा के मंदिर में शिक्षक द्वारा किए जा रहे इस शर्मनाक हरकत से यहां पढ़ने वाली बच्चियां परेशान है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत करते हुए शिक्षक को यहाँ से हटाने की मांग की गयी है… स्कूली छात्राओं का कहना है कि लगातार कई दिनों से उक्त शिक्षक के द्वारा गलत व्यवहार किये जाने से परेशान हैं इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी हमने दी है मगर प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई… बरहाल शिक्षक के इस करतूत के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिसके चलते पीड़ित छात्राओ एवं बालकों में भारी आक्रोश है …वही इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज का कहना है कि मैंने मामले की जांच के लिए बीईओ को निर्देशित कर जांच प्रतिवेदन मांगा है जांच रिपोर्ट आने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी…!

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...