हिर्री

अवैध शराब का जखीरा रख क्षेत्र में कोचियों से खपाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 36 पेटी शराब जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमुंडी अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले 2 आरोपियों को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 36 पेटी देशी शराब को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री पुलिस ने बेलमुण्डी में छापेमारी की और विक्रम कौशिक को तलब कर कथन लिया गया, जिसने बताया कि ओम कौशिक और आदी कौशिक के द्वारा इनको मोटरसाइकिल में दो-तीन दिन पहले कुल 36 पेटी देशी मदिरा प्लेन लाकर इसके घर में बिक्री करने हेतु छोड़े थे। प्रति पेटी ₹500 कमीशन इसे शराब बेचने के एवज में देते थे ,उक्त शराब को आसपास गांव में शराब कोचिए को बेचता था, प्रति पेटी ₹4500 मिलता था जिसे ओम कौशिक एवं आदि कौशिक को देता था,

विक्रम कौशिक के घर से 36 पेटियों में भरी कुल 1728 नग देशी मदिरा प्लेन जिसकी मात्रा 311.40 बल्क लीटर जिसकी कीमत 138240/- रूपये को विक्रम के मेमोरेंडम के आधार पर जप्त कर किया गया , विवेचना के दौरान आरोपी विक्रम कौशिक पिता रामस्वरूप कौशिक उम्र 21, आदित्य उर्फ आदि कौशिक पिता बालाराम कौशिक उम्र 22 साल निवासी बेलमुण्डी थाना हिर्री को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विशेष योगदान :- निरीक्षक हरिशचंद्र टान्डेकर थाना प्रभारी हिर्री ,सउनि हेमंत सिंह, प्र0आर0 नरेश बड़ा, आरक्षक जोहन टोप्पो, श्याम साहू, छोटे लाल पटेल, अरविंद शर्मा,उपेन्द्र सिंह, अनिल जगत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,