सीपत

सीपत:- चाचा भतीजे के विवाद के दौरान चला लाइसेंसी बंदूक, महिला समेत 2 घायल,सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में चाचा भतीजे के विवाद के दौरान नाबालिग भतीजे ने भरमार बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकले छर्रे से वहां पर समझाईश देने आए महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में रहने वाले आशीष शिकारी पिता मथुरा प्रसाद उम्र 21 वर्ष उन्होंने पुलिस को बताया कि माेहल्ले में ही रहने वाला परिवारिक रिश्ते में भाई लगने वाले 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने चाचा अल्ताफ के साथ शुक्रवार की रात 7 बजे के आसपास विवाद कर रहा था। लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर आशीष अपने दोस्त और दादी अशोक बाई के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें समझाने की कोशिश की। दोनों नहीं माने तो वे किनारे हो गए। इसी बीच नाबालिग ने अपने दादा रामशरण के घर से रामशरण की लाइसेंसी भरमार बंदूक लेकर आ गया। और उसने भरमार बंदूक को जमीन की ओर करके फायर कर दिया। जिससे फायरिंग से निकले छर्रे से बगल में खड़े आशीष और महिला अशोक बाई के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में लगी जिससे आशीष और अशोक बाई घायल हो गए। घायल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घायल की शिकायत पर सीपत पुलिस ने जुर्म दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लाइसेंस के साथ बंदूक को भी जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर