जांजगीर चाँपा

शेयर मार्केट और निवेश का झांसा देकर 1.88 करोड़ की धोखाधड़ी….आरोपी पिता पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भूपेंद्र कुमार साहू 48 वर्ष और उसके पुत्र हिरेंद्र कुमार साहू 21 वर्ष दोनों निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा उनसे गहन पूछताछ जारी है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।मामले के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार साहू, निवासी बिलारी, ने 14 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में भूपेंद्र साहू ने उसे जमीन के व्यवसाय और उसके बेटे द्वारा शेयर मार्केट में बढ़िया मुनाफा होने की बात कहकर निवेश करने का झांसा दिया था। आरोपियों ने दावा किया था कि 25 माह में निवेश की गई रकम ढाई गुना होकर ब्याज सहित वापस मिल जाएगी। लगातार दबाव बनाने पर प्रार्थी ने 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 के बीच कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये उन्हें सौंप दिए। बाद में प्रार्थी को पता चला कि उसके साथ छलपूर्वक धोखाधड़ी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक बेदराम पटेल और प्रवीण कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस मामले की पूरी परतें उजागर करने में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...