पचपेड़ी

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई.. मौके पर हुई पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर, पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई वही पीछे बैठी महिला घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के पताईडीह मोड के आगे आई टी आई से पहले सोमवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी निवासी दुजराम सोनी पिता हरिराम सोनी उम्र लगभग 60 वर्ष अपनी पत्नी रामकली के साथ किसी पारिवारिक काम से जयरामनगर (मस्तूरी) गया हुआ था जो अपना काम निपटाकर अपनी बाइक क्र. CG 10 X 2557 से वापस अपने घर जा रहे थे,

तभी पताईमोड के आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक चला रहे दूजराम की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठी मृतक की पत्नी घायल हो गई। जिसकी सूचना सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां घायल महिला का इलाज जारी है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज आगे की जांच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...