मस्तूरी

ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को लिया चपेट में, मौके पर एक युवक की मौत…घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा अम्बेडकर चौक मोड़ में शाम 4 बजे के आसपास बाइक सवार युवक को सामने से ट्रेलर ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार ट्रेलर के पीछे चक्के की चपेट में आ गए जिससे बाइक में सवार एक युवक की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिम्स रिफर किया गया है। ट्रेलर क्रमांक CG04 MN 3046 जयरामनगर तरफ से कोयला लेकर गतौरा कोयला डिपो के तरफ जा रहा था वही बाइक CG 11 CA 2381में सवार फ़्रेंड़ी कांत पिता ऋषिकांत उम्र 21 वर्ष अपने दो साथीयो हैरी कांत एक अन्य के साथ बिलासपुर डिस्टेम्पर पेंट लेने गया था

जो वापसी में अपने गाँव अम्बेडकर चौक मोड़ के पास पहुँचे ही थे कि ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक में सवार बैठे फ़्रेंड़ी कांत की दर्दनाक मौत हो गई वही एक साथी हैरी कांत को सिम्स रिफर किया गया है और एक को सामान्य चोट पहुँचा है दुर्घटना होते ही ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया मौके पर मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुँचे जहाँ पर ग्रामीणों ने इस रूट से भारी वाहन ट्रेलर, हाइवा नही चलाने और और मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया

जिसके बाद मौके पर मस्तूरी तहसीलदार अतूल वैष्णव मौके पर पहुंच आश्वासन और शासन दुवारा निर्धारित तत्काल सहायता राशि मे से 10 हजार दिए बाकी राशि कुछ दिनों में देने की बात कही गई तब कही एक घण्टे बाद चक्कजाम समाप्त हुआ फिलहाल मस्तूरी पुलिस दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...