बिलासपुर

शिक्षक की घर के बेडरूम में मिली संदिग्ध लाश…हत्या की आशंका, सिर पर मिले चोट के निशान, सरकंडा पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौक के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच शिक्षक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है। वही सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के बिरगहनी निवासी मनोज चंद्राकर ग्राम डोंगरी में असिस्टेंट प्रिंसपल के पद पर कार्यरत है। जो करीब दो महीने पूर्व अपने बच्चो और पत्नी के साथ चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एम आई जी 39 में किराए में रहने आए थे।

जहाँ से वह बलौदा के पास स्थित डोंगरी स्थित स्कूल आना जाना करते थे। इधर शीतकालीन छुट्टी के दौरान मनोज चंद्राकर की पत्नी अपने मायके चले गई थी। जिसकी 24 दिसंबर को अपने पति से फोन में बात हुई थी। इसके बाद गुरुवार देर रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोगो को मनोज चंद्राकर के घर से बदबू आने लगी। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। जहाँ रात सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से खुली हुई थी। जहा रूम में मनोज चंद्राकर की लाश घर के बेड में पड़ी हुई थी। जिसके सिर में चोट के निशान भी पुलिस को मिले है।

मामले में पुलिस ने फॉर्नेसिक टीम को घटना स्थल में बुलाकर फिंगर प्रिंट्स ले लिया है। इधर सूचना पाकर शिक्षक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शिक्षक की हत्या होने कि आशंका जताई है। परिजनों के अनुरूप मनोज चंद्राकर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने शिक्षक के डेड बॉडी को पीएम के लिए सिम्स हॉस्पिटल भेज दिया है। वही घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...