मस्तूरी

तेज रफ्तार बाइक और मोपेड सवार की हुई टक्कर… मोपेड सवार की मौत,मस्तूरी तहसील गेट पास की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुए सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई है।वही बाइक सवार घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकरकुदा निवासी लाल चंद लहरिया पिता स्व. करिया राम लहरिया उम्र 60 वर्ष किसी काम से मस्तूरी स्थित तहसील कार्यालय गया हुआ था जो अपने काम को निपटाकर वापस अपनी मोपेड टीवीएस XL 100 क्र. CG 11 AT 5947 से मस्तूरी की ओर जाने के लिए निकल ही रहा था तभी परिसर के गेट के पास रोड में पहुंचा था

तभी मल्हार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक पल्सर VS 160 क्र. CG 11 BN 0798 ने पीछे से टीवीएस मोपेड चालक को जोरदार ठोकर मार दी जिससे टीवीएस मोपेड चालक लालचंद लहरिया ऊपर उछलकर रोड किनारे जा गिरा जहां उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई, पल्सर चालक गणेश राम केवट पिता हरिओम केवट उम्र 19 वर्ष निवासी सुलौनी (पचपेड़ी) और बाइक के पीछे बैठे एक अन्य साथी को भी हल्की चोटे आई है

जिसके बाद आसपास के लोगो ने डायल 112 को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लालचंद लहरिया को तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर स्थित सिम्स रिफर किया गया,

जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।वही मस्तूरी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...