बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला… आरोपी चंद घंटों में गिरफ़्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी 38 वर्ष, निवासी सकरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 279/2025, धारा 64(2)(M), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 मई 2025 को पीड़िता ने सकरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रकाश दास ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसकी 12 दिन बाद बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। इसके बावजूद आरोपी लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और शादी की बात करने पर मारपीट करता था।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सकरी में मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर विधिवत गिरफ़्तारी की गई और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेंद्र तिवारी, महिला प्रआर मालती तिवारी, आरक्षक सुमंत कश्यप एवं अमित पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,