जांजगीर चाँपा

200 रुपए उधार के पैसे लौटाने के नाम पर युवकों में हुआ विवाद.. युवक पर धारदार चाकू से हमला…2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमीसोनार निवासी संजय कुमार यादव रात्रि करीब 08.30 बजे अपने साथी के साथ गांव के डबरी ठाकुरदिया के पास बैठा था उसी समय आरोपी सुनील दास शराब के नशे में अपने भाई शनिदास एवम 02 अन्य साथी के साथ आया और बोला की तुम मेरे 200/रुपए को नही दिये हो, पैसा को दो कहकर प्रार्थी संजय कुमार यादव को एक राय होकर सभी जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे और शनिदास मानिकपुरी द्वारा धारदार लोहे के चाकू से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया गया, रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी शनिदास मानिकपुरी एवम सुनील दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है, प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है, प्रकरण में विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, उप निरी.बी.एल. कोसरिया, सउनि अरूण सिंह आर. शेषनारायण साहू , राघवेन्द्र सिंह, प्रदीप दुबे, शशिकांत कश्यप, बृजपाल बर्मन एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,