मस्तूरी

मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी भोला राम साहू को…स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय और मजबूत नेतृत्व को मौका,

उदय सिंह

मस्तूरी – राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट द्वारा बुधवार को प्रदेशभर के 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस सूची में मस्तूरी ब्लॉक से कांग्रेस के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता भोला राम साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष व उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के बीच बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भोला राम साहू लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ रही है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है। उनके अनुभव और कार्यशैली से मस्तूरी ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भोला राम साहू को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...