बस्तर छत्तीसगढ़

बीजापुर के साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या..ठेकेदार के सैप्टिक टैंक से मिली लाश, 3 दिनों से थे लापता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बस्तर के मशहूर युट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उसकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। इसका खुलासा आज हुआ है। मुकेश चंद्राकर नए साल यानी 1 जनवरी से लापता थे । इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार खोजबीन की जा रही थी। आज पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई।

आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी हत्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। फ़िलहाल उसकी लाश को बाहर निकाला जा रहा है। वही इस घटना से बस्तर सहित पूरे प्रदेश में पत्रकार जगत स्तब्ध और आक्रोशित है, जो मामले में जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी