जांजगीर चाँपा

खेतों के बीच जमी थी जुआरियों की महफ़िल…फिर पुलिस ने कसा अपना शिकंजा, मौके पर 18 जुआरियों से 6 लाख 65 हजार नगद, 15 बाइक, 1 कार जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालो के विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही हैं, इसीक्रम में शुक्रवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी खार में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपयें पैसा से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है, सूचना पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को आते देख कुछ जुआरी मौके से भाग गये तथा मौके पर ताश पत्ती से रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते 18 जुआरियों को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे एवं घटना स्थल से नगदी रकम 565000/रू, 01 नग कार, 15 नग मोटर सायकल,  10 नग मोबाईल, एक बोरी पानी पाउच, 09 बण्डल 52 पत्ती तास, एक नग नीले रंग ताल पतरी को गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, प्रआर शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विकाश शर्मा, प्रवीण साहू, द्वारीका साहू, राजेश कौशिक, लीलाराम साहू, महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप, तेरस साहू, सैनिक राधेश्याम कश्यप, थाना शिवरीनारायण की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:- 

01. राजेश कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी बंसुला थाना जैजैपुर जिला शक्ति

02. अनिरुद्ध निषाद उम्र 30 साल निवासी चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला शक्ति

03. मदन साहू निवासी 29 साल निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला शक्ति

04. दिनेश कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी चाटीपाली थाना डभरा जिला शक्ति

05. ओम प्रकाश साहू निवासी 26 साल निवासी तेंदूदरहा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

06. महावीर साहू साहू उम्र 43 साल निवासी कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ

07. लालाराम श्रीवास उम्र 33 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

08. गणेशाराम बघेल उम्र 42 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

09. जितेंद्र कुर्रे उम्र 40 साल निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

10. मनोज मनहर  उम्र 30 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

11. शिवकुमार कश्यप उम्र  52 साल निवासी कोसला थाना पामगढ़

12. अनिल भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा

13.  दिनेश मनहर उम्र 42 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा

14. हरप्रसाद केवट उम्र 30 साल निवासी गिधौरी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार

15. फिरंगी पटेल उम्र 35 साल निवासी सेमरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार

16. विकास खुंटे उम्र 43 साल  निवासी बाकीमोंगरा थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा

17. सद्दाम सिंह जाटवर उम्र 32 साल निवासी सलौनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ

18. लीलाधर उम्र 44 साल निवासी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,