छत्तीसगढ़रतनपुर

ट्रक और ट्रेलर की जानलेवा भिड़ंत, ट्रक चालक बुरी तरह जख्मी तो वही ट्रेलर का चालक हुआ फरार

पुलिस फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी कर रही है। इस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है

सत्याग्रह डेस्क

रतनपुर बिलासपुर मार्ग में शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब यहां कोई सड़क हादसा ना होता हो । एक बार फिर ट्रेलर और ट्रक आपस में भिड़ गए। मंगलवार तड़के रतनपुर से बिलासपुर की ओर कोयला भरकर आ रही टेलर ने भरारी पावर ग्रिड प्लांट के पास एक ट्रक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर स्टेरिंग में ही फंस गया। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना डायल 112 सेवा को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तड़के करीब 4:00 बजे कोरबा की ओर से कोयला भरकर बिलासपुर की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 4549 ने बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 0619 को भरारी पावर ग्रिड प्लांट के पास सामने से टक्कर मार दी । इस हादसे में जहां ट्रक का ड्राइवर स्टेरिंग में फंस गया वहीं ट्रेलर के स्पीड में होने की वजह से वह पलट गई।

जिसके चलते ट्रेलर का कोयला पूरे सड़क पर बिखर गया। हादसे के बावजूद ट्रेलर के चालक को कुछ नहीं हुआ और वह मौका देख कर घटनास्थल से फरार हो गया। इस हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और करीब सुबह 5:00 बजे रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के चालक को बाहर निकाला। पेंड्रा निवासी ट्रक चालक महा सिंह को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चालक की स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स रिफर कर दिया गया । जहां गंभीर रूप से जख्मी ट्रक चालक का इलाज जारी है वहीं पुलिस फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी कर रही है। इस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,