सीपत

सीपत रफ़्तार का कहर:- तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा…चावल लेने सोसायटी जा रहे थे महिला और पुरुष दोनों की हुई मौत,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। वही घटना को अंजाम देने के बाद हाइवा ड्राइवर हाइवा को मौके पर छोड़ घटनास्थल फरार हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार लगरा निवासी नरोत्तम केंवट उर्फ छोटू मंगलवार को अपने भतीजे लव कुमार केंवट की बाइक क्रमांक CG 10 BE 1880 में लव की पत्नी रजनी केंवट के साथ ग्राम लगरा से सोसाइटी का चावल लेने डगनिया(खैरा) के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह लगभग 10:30 बजे ग्राम सेलर के एनीकेट मोड़ के पास मेन रोड में पहुंचे थे ही की तभीबेलतरा की ओर से आ रही हाईवा वाहन CG 19 BK 1165 के चालक ने तेज रफ्तार हाइवा से मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BE 1880 को सामने से ठोकर मार दी। जिससे बाइक में सवार नरोत्तम केंवट उर्फ छोटू और रजनी केंवट की मौके पर ही मौत हो गई।जिसके बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। इधर मामले की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनो की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर सीपत पुलिस में हाईवे चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर