बिलासपुर

बिलासपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पदभार किया ग्रहण…शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगो तक पहुँचाना रहेगी प्राथमिकता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार सुबह औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें पदभार सौंपा। वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री अग्रवाल इससे पूर्व राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर अग्रवाल सीधे मंथन सभाकक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने टाइम-लिमिट (टीएल) बैठक ली।

बैठक में सुशासन तिहार सहित जिले के महत्वपूर्ण लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाया जाए तथा विकास कार्यों को गति दी जाए। बैठक के बाद कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बैठक लेकर जिले की सभी प्रमुख योजनाओं, लंबित आवेदनों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। जनता के साथ सीधा संवाद बनाकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर