पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वही फॉरेंसिक टीम और पचपेड़ी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैलहा (भड़हा )
में सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास सानिया खूंटे पति राधेश्याम खूंटे उम्र 24 वर्ष परिवार के अन्य परिजनों के साथ आंगन( परछी) में बैठी हुई थी, तभी सानिया अचानक से उठकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर ली काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनो ने कमरे में जाकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था तभी खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि सानिया फंखे पर गमछे को फांसी का फंदा बनाकर झूल रही है, परिजन आनन फानन में दरवाजे को तोड़कर फंदे को काट उसे तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत सानिया को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुवाती पूछताछ में पता चला कि सानिया की शादी 2020 में राधेश्याम खूंटे के साथ हुई थी जिसकी एक 3 वर्ष की बेटी भी है। वही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गईं है। वही शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा, मामले में पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि नवविवाहिता के आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...