जांजगीर चाँपा

शराब पीने पैसा नही देने पर बस ड्राईवर पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला….आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शराब पीने के लिए पैसा नही देने की बात पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। जहाँ रहने वाले ओमप्रकाश कश्यप जो ज्ञान भारती स्कूल में बस चलाता है। उसे आय दिन चंदनियापारा शिवमंदिर गली निवासी आयुष देवांगन शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था। इसी तरह 3 और 8 जनवरी को भी आरोपी ने प्रार्थी से पैसों की मांग की थी। जिसपर प्रार्थी ने उसे साफ मना कर दिया था। जिस बात को लेकर आरोपी आयुष देवांगन रंज रखे हुए था। इसी बीच 10 जनवरी को पुन आरोपी ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। जिसे मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया था। इधर घटना के बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत जांजगीर पुलिस से की थी। जिसपर पुलिस ने आरोपी आयुष देवांगन की खोजबीन शुरू की। जहा आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्र.आर. राकेश तिवारी, राजकुमार चंद्रा, आर. नितिश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,