बिलासपुर

बिलासपुर:- शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला… डॉ. अजय कौशिक को सौंपा गया डीईओ का अतिरिक्त प्रभार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर में पदस्थ सहायक संचालक (मूल पद प्राचार्य) डॉ. अजय कौशिक को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश 20 जुलाई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। इस अंतरिम व्यवस्था से जिले में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और विभागीय गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,