जांजगीर चाँपा

नदी किनारे जुआरियों के फड़ में पुलिस की दबिश… 4 जुआरियों के कब्जे से 13800 रुपए जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नदी किनारे जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 13 हजार 800 रूपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम शुक्ला भाठा लीलागर नदी किनारे में जुए की महफिल जमी हुई है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां
ससहा निवासी संदीप अग्रवाल, अजय कुमार सोनकर उम्र 28 वर्ष,भुईगांव निवासी देवानंद खूंटे और खरखोद निवासी छत्रपाल खुंटे को रंगे हाथों पकड़ा। जिनके कब्जे से पुलिस ने 13800 नगद सहित 52 पत्ती ताश सहित बोरी फट्टी को बरामद किया है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 तहत कार्यवाही की है। उपरोक्त कार्यवाही में उप.निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. संतोष बंजारे, आर. श्याम सरोज ओग्रे, मुकेश कमलेश, विश्वजीत आदिले, यशवंत पाटले, दुर्गा जगत एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...