जशपुर

पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा…दो लुटेरे गिरफ्तार, स्विफ्ट कार के माध्यम पहुंची पुलिस आरोपियों तक,

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना बगीचा क्षेत्र के झगरपुर-तितली पहरी रोड पर हुई लूट की वारदात का जशपुर पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी प्रदीप नागेश 19 वर्ष निवासी ग्राम कोट, थाना बतौली सरगुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 अक्टूबर की रात वह अपने दो साथियों के साथ फूफा के घर अम्बा डांड से लौट रहा था। इसी दौरान झगरपुर-तितली पहरी जंगल रोड पर एक लाल रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक CG14 MR 8526 ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। कार से उतरे दो युवकों ने डंडे से हमला किया, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट ली तथा प्रार्थी को कार में बैठाकर कई घंटे तक घुमाने के बाद बगीचा तिराहा में छोड़कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बगीचा पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 140(2), 309, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लाल रंग की स्विफ्ट कार का पता लगाया, जो झगरपुर निवासी कैलाश यादव उर्फ कृष्णा यादव 25 वर्ष की पाई गई। पूछताछ में उसके साथी पहलू राम 32 वर्ष निवासी रायकेरा का नाम सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और कार जब्त की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा पुलिस की तत्परता से लूटकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतलाल आयाम, एएसआई नरेंद्र मिंज, अनिल कामडे और आरक्षक मुकेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत