बिलासपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बिजली विभाग की बैठक.. लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने हमेशा मोबाइल फोन चालू रखकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके तत्परता से निदान पर बल दिया। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में सर्वप्रथम लाईन बंद होने के कारणों की जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा लाईन बंद होने का मुख्य कारण ओव्हर लोडिंग, केबल का जलना, ट्रांसफार्मर फेल एवं वर्षा पूर्व रख-रखाव के कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के संबंध में बताया गया। लाईन बंद होने के कारणों के निदान हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था में होने वाले व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। साथ ही कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारियों को विद्युत उपभोक्ताओं का फोन अटेण्ड करने एवं उनसे सतत् संपर्क में रहने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला,