रायगढ़

ऑल्टो कार से बिना बिल के 11 किलो चांदी के  आभूषण बरामद….उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तस्करी की संभावना

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में लाये जा रहे 1 व्यक्ति को पकड़ा है, जिसकी कार से 11 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण बरामद किए गए है। मामले में उक्त व्यक्ति द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर उसे जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक व्यक्ति ऑल्टो कार से बिना पक्के बिल के चांदी के आभूषण अवैध तरीके से खपाने रायगढ़ लेकर आ रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक जगदीश नायक के हमराह स्टाफ को संदिग्ध ऑल्टो कार पर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग दौरान पुराना शनि मंदिर ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध ओड़िशा पासिंग ऑल्टो कार OR 17 J 9876 को रोक कर चेक किया गया जिसमें भारी मात्रा में चांदी के नए आभूषण- चांदी का चूड़ा, अंगूठी, पायल, ब्रेसलेट, सिंदूर डिब्बी रखे हुए थे ।

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वाहन में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम जुगल प्रधान निवासी बरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला बताया जिससे वाहन में रखे चांदी के नए आभूषणों के कागजात पेश करने नोटिस दिया गया । जुगल प्रधान चांदी के आभूषणों का कोई रसीद नहीं होना बताया । थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन पर अनावेदक जुगल प्रधान पिता स्वर्गीय गणेश प्रधान उम्र 44 साल निवासी वार्ड नंबर 03 हाटपदा थाना व जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को वाहन एवं चांदी के आभूषण समेत थाना लाया गया। अनावेदक से संदिग्ध चांदी के आभूषण कुल वजन 11 किलो कीमत करीब 6 लाख रुपए का धारा 102 CRPC के तहत कार्रवाई कर जप्त किया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,