बिलासपुर

टोनही प्रताड़ना:- जादू टोना करने का आरोप लगाकर महिला उसके पति, बच्चों की बेरहमी से पिटाई… घर मे तोड़ फोड़…शिकायत के बाद भी नही हो रही सुनवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आधुनिकता के इस दौर में आज भी अंधविश्वास की वजह से महिलाओ और उनके परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है, ताजा मामला न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ एक महिला को मोहल्ले के कुछ युवकों और महिला ने टोनही होने का आरोप लगाकर बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत भी बकायदा थाने पहुँच कर दर्ज कराई, लेकिन वहाँ खाना पूर्ति कार्रवाई कर चलता कर दिया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए जो अब पीड़ित परिवार को मोहल्ले से भाग जाने नही तो जान से मारने की धमकी दे रहे है। सोमवार को पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुँचे थे

, जहाँ पीड़िता जूना बिलासपुर डोंगाघाट निवासी दुवसिया केंवट पति दिनेश केंवट ने बताया कि विगत 6 जनवरी को उनके मोहल्ले के ही छोटू गंधर्व, सूरज गंधर्व, सागर केंवट, उमा केवट द्वारा टोनही होने का आरोप लगाकर उनके पति, बच्चों और उन्हें घर घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई, वही उन्होंने घर मे घुसकर तोड़फोड़ भी किया और जान से मारने की धमकी देते रहे। घायल पीड़िता ने उसी दिन इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई, लेकिन वहाँ कोई ठोस कार्रवाई नही की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए है जो खुलेआम घूम रहे है और अब पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है साथ ही घर छोड़कर भाग जाने कह रहे है।

पीड़िता ने बताया जान का खतरा…एसपी से लगाई गुहार


घटना से पीड़िता दुवसिया केंवट भयभीत है जो परिवार सहित अब कही और रहने मजबूर है, क्योंकि उसे आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है, पीड़िता ने टोनही प्रताड़ना के बड़े मामले में भी कोई कार्रवाई नही होने से व्यथित होकर एसपी ऑफिस पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है ताकि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार