सीपत

सीपत:- 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..झाड़ू बेचने की आड़ में कर रहे थे बिक्री,

उदय सिंह

सीपत – बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान “प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सीपत एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 3 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में देवकुमार सूर्यवंशी 46 वर्ष एवं बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू 24 वर्ष शामिल हैं, जो दोनों ग्राम मटियारी, थाना सीपत के निवासी हैं। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने ग्राम मटियारी स्थित शिव मंदिर के पीछे एक मकान में छापेमारी की। वहां झाड़ू बेचने की आड़ में झाड़ू जैसे आकार के भूरे रंग के प्लास्टिक रैपर में 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा गया था। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 275/25 धारा 20 (बी), 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी जुटाकर एंड-टु-एंड विवेचना एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, ए.सी.सी.यू. प्रभारी अनुज कुमार, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल सहित थाना सीपत व सायबर सेल के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,