बिलासपुर

महाकुंभ में कॉटेज बुकिंग के नाम पर हाईकोर्ट के अतिरिक्त और उप महाधिवक्ता से साइबर ठगी…शातिर ठगों ने 79 हजार रुपए कराए ट्रांसफर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक महोत्सव महाकुंभ मेला के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईकोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल को अपना शिकार बनाया और फर्जी बैंक अकाउंट में पैसे जमा करा लिए। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के एडवोकेट डिप्टी जनरल सुनील काले और विनय पांडेय ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने मैसेज में मिले लिंक पर सर्च कर कॉटेज बुक कराने के लिए वेबसाइट की जानकारी ली, जिसमें उन्हें प्रयागराज में अलग-अलग वर्ग के लिए कॉटेज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने ऑनलाइन प्रीमियम कॉटेज बुक करने के लिए प्रोसेस शुरू किया। हाईकोर्ट के दोनों डिप्टी एडवोकेट जनरल ने वेबसाइट पर दिए गए अकाउंट पर प्रीमियम कॉटेज के लिए अपने दो अकाउंट से करीब 79 हजार 600 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। उन्हें बताया गया कि कॉटेज बुक हो गया है। बाद में उन्होंने कंफर्म करने का प्रयास किया, तब पता चला कि उनके नाम पर कॉटेज ही बुक नहीं हुआ है। उन्हें बताया कि साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करा लिया है। ठगी का मामला सामने आने पर उन्होंने मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। जिस पर पुलिस ने शिकायत पर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,