बिलासपुर

गांजा तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षकों की डेढ़ करोड़ की अवैध अर्जित संपत्ति फ्रिज….कुर्की के लिए प्रक्रिया शुरू,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जी.आर.पी. थाना बिलासपुर द्वारा आरोपी योगेष सोंधिया एवं रोहित द्विवेदी के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर, आरोपीयो के विरूद्ध जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में अपराध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना में आये तथ्यो के आधार पर पाया गया कि जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर एवं सौरभ नागवंषी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल है इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर, गांजा को बिक्री करने हेतु अपने सहयोगी योगेष उर्फ गुड्डु तथा श्यामधर उर्फ छोटु को उपलब्ध कराते थे। आरोपी चारो आरक्षको द्वारा ट्रेन मेे चेकिंग ड्युटी में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ति, रायगढ आदि जगहो में जाते समय अपने साथ प्राईवेट व्यक्त्यिों गुड्डु उर्फ योगेष सोंधिया तथा छोटु उर्फ श्यामधर चौधरी को साथ में लेकर जाते थे तथा ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होेने पर छोटु और गुड्डु के माध्यम से पूर्व से गांजा खरीदी के लिये बुलाये गये व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियो के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने पर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेष किया गया है। मामले में रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध तस्करो की जड़ तक पहुँच कर एन्ड टू एन्ड कार्रवाई की जा रही है, आरोपी आरक्षको के द्वारा गांजे की तस्करी में शामिल रहकर अवैध रूप से अर्जित राशि को स्वयं के व बेनामी बैंक खातो में नगद व ऑनलाइन प्राप्त करते थे। आरोपियो के द्वारा अवैध रूप से अर्जित राशि से करोड़ो की चल-अचल संपत्ति व लक्जरी वाहन बनाई गई थी जिसे चिन्हांकित कर एन.डी.पी.एस. एक्ट में निहित प्रावधानो के तहत सीजींग/फ्रीजिंग की कार्यवाही की गई है। प्रकरण सफेमा कोर्ट मुम्बई प्रतिवेदन प्रेषित किया जा रहा है।

नाम आरोपी जिनकी संपत्ति जप्त की गई:-

01. लक्ष्मण गाईन पिता स्व. सुधांषु गाईन उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम जुगानी कैम्प थाना फरसगांव जिला फरसगांव कोंडागांव छ.ग. हाल मुकाम कंचन विहार थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

02. मन्नू प्रजापति पिता फुलेष्वर प्रजापति उम्र 36 साल साकिन ग्राम रवेली पोस्ट लोहर्सी थाना पांडूका जिला गरियाबंद हाल मुकाम महिमा नगर वार्ड नंबर 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

03. संतोष राठौर पिता स्व. जैतराम राठौर उम्र 33 साल साकिन ग्राम फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम विवेकानंद नगर फेस 1 नहर रोड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

-ः सपंत्ति का विवरण:-

01 लक्षमण गाईन एवं कृष्णा गाईन मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।

अनुमानित बाजार मुल्य करीब 50 लाख रू

02. संतोष राठौर मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड

अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रू

03 मन्नू प्रजापति मौजा नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट

अनुमानित बाजार मुल्य करीब 15 लाख रू

04 कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं

मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 07 संत 1428 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।

अनुमानित बाजार मुल्य करीब 40 लाख रू

05 मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भुखण्ड

अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रू

-ः सपंत्ति का विवरण:-

01 मो.सा. हार्ले डेविडसन आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।

किमती लगभग 2 लाख 80 हजार रू

02 टाटा सफारी 7 एस आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।

किमती लगभग 20 लाख रू

03 हुण्डई वेन्यू कार आरोपी संतोष राठौर स्वयं के उपयोग हेतु क्रय किया गया है। किमती लगभग कि. 5 लाख रू

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...