जांजगीर चाँपा

कर्नाटक में एटीएम वैन से कैश लूटने वालो की जांजगीर पुलिस ने जारी की तस्वीर…..खोखरा लूट कांड से लिंक होने का अंदेशा, आम जनता से की गई मदद की अपील,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला जांजगीर चाम्पा पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि कर्नाटक के बीदर मे लुटेरों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने एटीएम में नकदी ले जा रहे वाहन को निशाना बनाया। जहाँ उन्होंने ए टी एम में पैसे जमा करने जा रहे वाहन के सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की लूट की गोलीबारी में एक कैश सुरक्षाकर्मी (गार्ड )मारा गया। जिसमें लुटेरे वाहन से कैश बॉक्स लेकर भाग गए।

गोलीबारी के दौरान दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। यह घटना सांगा रेड्डी जिले की तेलंगाना सीमा के बहुत करीब हुई। इसी प्रकार जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ ) में थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत 14 /01/2025 की शाम 05:00 बजे खोखरा देसी शराब दुकान के सामने शासकीय शराब बिक्री कैश कलेक्शन वाहन बोलेरो जो की विभिन्न शराब दुकानों से कैश कलेक्ट करके खोखरा देसी शराब दुकान के सामने पहुंची गाड़ी में बैठे एजेंट कैश लेने के लिए अंदर चले गए,

गनमैन गाड़ी मैं बैठा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति जो एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल मे आकर देसी कट्टे से गार्ड के ऊपर फायर किए दोनों व्यक्ति गाड़ी में रखे कैश को उठाकर एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से फरार हो गए, इस लूट की घटना को घटित करने वाले लोग कही भी आकर छिपे हो सकते है जिनके बारे मे जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली जांजगीर 9479193107 कण्ट्रोल रूम जांजगीर 9479193199 को कृपया सूचित करने का कष्ट करें।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,