बिलासपुर

कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा….गड़बड़ी पर बिरकोना केन्द्र प्रभारी सहित 3 पर होगी एफआईआर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कलेक्टर अवनीश शरण ने आज धान खरीदी से जुड़े तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने गड़बड़ी एवं लापरवाही बरतने पर बिरकोना धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी समिति प्रबंधक देवारी लाल यादव, ऑपरेटर प्रियांशु जायसवाल, वर्तमान खरीदी प्रभारी विनोद कुमार यादव को हटाते हुए इनके विरूद्ध एफआईआर करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्राधिकृत अधिकारी को भी हटाने कहा है। कलेक्टर ने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की चौबीसों घंटे निगरानी करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान खरीदी केन्द्रों में पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जिनकी ड्यूटी नोडल के रूप में लगी है वे धान खरीदी शुरू होने से धान खरीदी खत्म होने तक मौजूद रहेंगे। कलेक्टर ने गड़बड़ी करने वाले मिलर्स के ऊपर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य मंडी और सहकारिता विभाग की बैठक लेकर धान खरीदी की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अब तक 6.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार 143 किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों में धान बेचा है। कुल धान खरीदी का 71 प्रतिशत उठाव कर लिया गया है। कोचियों और बिचौलियों पर भी लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध धान जब्त किया जा रहा है। अब तक 77 प्रकरणों में 2 हजार 976 क्विंटल धान जब्त किया गया है। कलेक्टर ने दलाल और बिचौलियों पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई और तेज करने कहा है। कलेक्टर ने यह भी हिदायत दी है कि वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों को ही शासन की धान खरीदी योजना का लाभ दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने डीआरसीएस को निर्देश दिए की जिस भी समिति में गड़बड़ी मिलती है वहां के समिति प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि धान बेच चुके किसानों से उनकी सहमति से रकबा समर्पण भी कराया जाए ताकि बिचौलिए इसका अनुचित लाभ न उठा पाए। बैठक में सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, एस.एस. दुबे, खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता मंजू पाण्डेय, डीएमओ शंभू गुप्ता सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,