बिलासपुर

हाईवे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सकरी पुलिस की छापेमारी….5 महिलाओं सहित 2 पुरुषों के खिलाफ़ हुई कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना पुलिस ने हाईवे क्षेत्र में सक्रिय संदेहास्पद गतिविधियों पर सख्ती बरतते हुए शुक्रवार की देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि हाईवे किनारे कुछ व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलिप्त रहते हैं और राहगीरों को परेशान करते हैं। इन शिकायतों के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 05 महिलाओं और 02 पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। सभी को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अन्य 04 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा भी प्रस्तुत किया गया है।
गौरतलब है कि हाईवे किनारे अवैध देह व्यापार जैसी गतिविधियों की आशंका लंबे समय से जताई जा रही थी। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने पर पुलिस ने यह कदम उठाया है। कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बनाने और अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...