कोटा

सड़क किनारे खड़ी ई रिक्शा चंद मिनटों में हुई गायब…चालक की जरा सी लापरवाही और हो गई चोरी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिलचस्प चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहा चंद मिनटों में ई रिक्शा की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त मामले में इसलिए दिलचस्पी बढ़ रही है, क्योंकि ड्राइवर के दिशा मैदान जाने के दौरान शातिर चोर द्वारा ई रिक्शा की चोरी कर दी गई है। जिसकी भनक प्रार्थी ई रिक्शा चालक को नहीं लगी है। यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी के पहले मुरूम खदान के तालाब के पास का है। बताया जा रहा है। कि राजकिशोर नगर निवासी महादेव दुबे जो अपनी ईरिक्शा क्रमांक CG10 BW-3127 को लेकर 7/1/25 को बिलासपुर नेहरू चौक से ग्राम नेवरा सवारी लेकर गया था। जहा से सवारी छोडकर वापस बिलासपुर की ओर शाम 6/00 बजे जा रहा था। इसी दौरान गनियारी के पहले मुरूम खदान के तालाब के पास प्रार्थी को दिशा मैदान लगा जिसपर वह वही अपने ईरिक्शा क्रमांक CG10 BW-3127 को चाभी लगे हालात मे रोड मे छोडकर तालाब तरफ चला गया था। जहा से दिशा मैदान कर जब वापस आया तो देखा कि उसकी ईरिक्शा वहा मौजूद नहीं थी। काफ़ी खोजबीन के बाद भी उसकी ई रिक्शा नही मिली जिसपर उसने कोटा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...