बिलासपुर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने नामांकन की तैयारीयों का लिया जायज़ा…बढ़ी चुनावी सरगर्मी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सवेरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे। महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए।

समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा। सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए।

निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है। मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं। फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया।

जानकारी लेने बड़ी संख्या में लोग जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं। कलेक्टोरेट में चहल पहल बढ़ गई है। बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...