बिलासपुर

बिलासपुर:- ऑनलाइन फ्रॉड में आईटी प्रोफेशनल से 36 लाख की ठगी….सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रार्थी जितेन्द्र शर्मा पिता लोकेन्द्र शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी इमलीपारा गली नंबर 03 बिलासपुर ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को बताया कि उनके साथ एक फर्जी एंजल वेन गार्ड ऐप के माध्यम से करीब 36 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने बताया कि वह पुणे स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और पारिवारिक कारणों से इन दिनों बिलासपुर आए हुए थे। 28 जुलाई 2025 से उनके व्हाट्सएप नंबर पर सानिका गोखले नामक महिला द्वारा ट्रेडिंग से जुड़े संदेश आने लगे। कई दिनों बाद उन्होंने जवाब दिया, जिसके बाद डीमैट अकाउंट खोलने और शेयर ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया गया। आरोपी दल ने खुद को एंजल वन कंपनी से जुड़ा हुआ बताकर झूठे दस्तावेज और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाए। प्रार्थी ने उनके कहने पर विभिन्न खातों और जीपे/आरटीजीएस के माध्यम से कई किस्तों में राशि जमा की। शुरुआती निवेश पर लाभ दिखाकर और अधिक रकम जमा कराने के लिए बार-बार नए बहाने बनाए गए। धीरे-धीरे आरोपी गिरोह ने उनसे लगभग 36 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की तो आरोपियों ने 15% ब्रोकरेज और 22% टैक्स के नाम पर और रकम की मांग की। संदेह होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 66D आईटी एक्ट तथा बीएनएस की धारा 3(5), 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...