छत्तीसगढ़बिलासपुर

एटीएम क्लोनिंग कर महिला किसान के खाते से उड़ाए साढे तीन लाख, बिलासपुर साइबर टीम ने बिहार से ढूंढ निकाला शातिर अपराधियों को

सत्याग्रह डेस्क

नए जमाने के साथ ठगी, जालसाजी और लूट के भी नए नए तरीके ईजाद कर लिए गए हैं। आजकल जरूरी नहीं कि कोई आपको लूटने, लुटेरे आपके पास ही आए। दूर से बैठकर ,तकनीक के सहारे भी आप को लूटा जा सकता है और मजे की बात यह है कि आपको इसकी जानकारी तक नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ परसदा में रहने वाली चंपाबाई कौशिक के साथ। खेती किसानी के कार्य के लिए चंपाबाई कौशिक ने सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में अपना खाता खुलवाया था। उनके पुत्र द्वारा 10 अक्टूबर 2018 को एसबीआई तिफरा शाखा के एटीएम से आखिरी बार 10,000 रूपय का आहरण किया गया था। उसके बाद उनके द्वारा कोई रकम नहीं निकाली गई, लेकिन जब वे पासबुक की एंट्री कराने गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई , क्योंकि इस बीच उनके खाते से अलग-अलग जगहों से 3 लाख 50 हज़ार 600 रुपये किसी ने निकाल लिए थे। ठगी की जानकारी होने के बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई थी ।यह सौभाग्य की बात है कि इन दिनों सिविल के थाना प्रभारी कलीम खान साइबर एक्सपर्ट है। एसपी अभिषेक मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी और उन्होंने एक बार फिर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बिहार में बैठे शातिरों को धर दबोचा। पुलिस ने पहले यह पता किया कि चंपाबाई कौशिक के खाते से रकम किसने उड़ाई है और उसके बाद एक टीम भेजकर नागदा बिहार के संतोष सिंह और गया बिहार के विनय भारती, विकास भूमिहार,संदीप भूमिहार को धर दबोचा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने अपराध कबूलते हुए माना कि वे एटीएम क्लोनिंग कर आपस में इस तरह से रकम निकाल लिया करते थे। वैसे अब तक यही देखा गया है कि बिहार और झारखंड के अपराधी दूर से बैठकर एटीएम क्लोनिंग और अन्य माध्यमों से लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ा रहे हैं। इनके द्वारा एटीएम में क्लोनिंग डिवाइस फिट कर दिया जाता है जिसके द्वारा वे एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एटीएम कार्ड की कॉपी तैयार कर लेते हैं और उसी एटीएम के आधार पर वे बड़े आराम से खाते से रकम निकाल लेते हैं। अधिकांश ग्राहकों को मोबाइल मैसेज आने पर इसकी जानकारी होती है। चंपाबाई कौशिक का मोबाइल रजिस्टर्ड ना होने से उन्हें यह जानकारी तक नहीं हुई। अगर उनके द्वारा खाते में एंट्री नहीं कराई जाती तो फिर उन्हें इसकी जानकारी होती भी नहीं। एक बार फिर बिलासपुर की साइबर एक्सपर्ट टीम ने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए बिहार के खतरनाक इलाके से शातिर अपराधियों को धर दबोचा है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...