रतनपुर

सड़क हादसा:- हाइवे किनारे मकान में जा घुसी ट्रेलर….1 बच्चे की मौत, 2 घायल, ग्रामीणों ने किया लिम्हा टोल के पास चक्काजाम,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर बिलासपुर- अम्बिकापुर हाइवे में सड़क किनारे एक घर में जा घुसी जिससे घर में मौजूद एक 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है, वही 2 परिजन घायल है। घटना के बाद गुरुवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने लिम्हा टोल प्लाजा के पास चक्काजाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात 8 बजे की है जब हाइवे किनारे ग्राम लिम्हा में एक मकान में तेज रफ़्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एलए 5176 जा घुसी, इस हादसे में घर मे मौजूद 4 वर्षीय बच्ची सौम्या गोड़ पिता भागवत गोंड़ की मौत हो गई वही घर के 2 सदस्य घायल हो गए है, जिनका ईलाज सिम्स में चल रहा है।

घटना की सूचना पर पहुँची रतनपुर पुलिस बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई है, इसी बीच आज सुबह ग्राम लिम्हा के आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर टोल प्लाजा के पास चक्काजाम कर दिया है, जहाँ पुलिस मौजूद है और ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार