बिलासपुर

ट्रक और कार में आमने सामने हुई टक्कर… कार सवार 1 व्यक्ति की हुई मौके पर मौत, 3 घायल, बिलासपुर – रायपुर रोड पर हुआ हादसा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहा एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना शुक्रवार तड़के का बताया जा रहा है। जहा स्कोडा कार क्रमांक CG 11 F 1586 में सवार सरगांव निवासी देवेंद्र साहू,शेषनारायण कौशिक, गिरिराज ठाकुर और राजू निर्मलकर कही जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा में मौजूद ट्रक से तेज रफ्तार में जा भिड़े जिससे मौके पर ही देवेंद्र साहू की मौत हो गई तो वही शेषनारायण कौशिक, गिरिराज ठाकुर और राजू निर्मलकर का इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही हिर्री पुलिस ने मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। ट्रक और कार की गति इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार