रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज मिले 408 नए पॉजिटिव, कोरोना की रफ्तार हुई तेज, रोजाना 300 से अधिक मरीजों की पुष्टि, मौत के मामले हुए 115 तो कुल संक्रमित हुए 14000 के करीब

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार निरंतर तेज गति से चल रही है। जिसने प्रदेश के सभी जिलों में सैकड़ो मरीजो को अपने चपेट में ले लिया है। बीते कुछ दिनों से संक्रमित मरीजो की संख्या रोजाना प्रदेश में 300 से अधिक ही आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी प्रदेश के 24 जिलों से 408 नए संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे एकबार फिर रायपुर जिले से सर्वधिक 151 मरीज मिले है। तो इसके साथ राजनांदगांव से 50 , दुर्ग से 41 , रायगढ़ से 29 , सुकमा से 23 , बलौदाबाजार से 18 , बस्तर व नारायणपुर से 15-15 , बिलासपुर और सरगुजा से 12-12 , कोरिया से 06 , महासमुंद , गरियाबंद , कोण्डागांव व कांकेर से 05-05 , सूरजपुर और  दंतेवाड़ा से 04-04 , जशपुर से 02 , कबीरधाम , धमतरी , कोरबा , जांजगीर – चांपा , बलरामपुर व बीजापुर से 01-01 मरीज मिले है। वही गुरुवार को 150 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी प्रदेश मे संक्रमित मरीजो की संख्या 13960 तक पहुँच चूकी है। जिनमे अब भी 4187 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज हॉस्पिटलों में किया जा रहा है। 

नही थम रहे मौत के आकड़े,,अब तक छत्तीसगढ़ में 115 संक्रमित मरीजो ने गंवाई जान…

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजो के सापेक्ष में मौत के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे है। रोजाना प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के मामले प्रकाश में आ रहे है। इसी तरह गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ के दो जिलों से 6 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत होने की पुष्टि हैल्थ डिपार्टमेंट ने की है। जिसमे जांजगीर जिले के ग्राम बिलारी में रहने वाली 24 वर्षीय महिला और रायपुर जिले के गुढ़ियारी के 56 वर्षीय व्यक्ति और 4 साल के बालक सहित 74 साल केे बुजुर्ग की मृत्युुु हुई है इनके अलावा रायपुर जिले केे ही त्रिपुरा नगर निवासी 56 वर्षीय महिला और बैजनाथपारा में रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हुई है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के आंकड़े बढ़कर 115 तक पहुंच चुके हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,