मस्तूरी

मस्तूरी में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप… जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस में नकाबपोशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोग घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी में मंगलवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। शाम करीब 5:45 बजे बस स्टैंड के पास स्थित नितेश सिंह के कार्यालय में यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम नितेश सिंह, तमेश सिंह, टुकेश सिंह, फेकू सिंह, बबला सिंह, संतोष राठौर, प्रमोद शर्मा और कल्लू यादव के साथ ऑफिस के बाहर बैठे हुए थे। तभी जोन्धरा चौक (पुलिस  थाना) तरफ से अचानक 2 बाइक में सवार चार अज्ञात नकाबपोश जो गमछे में अपने चेहरे को छुपाए हुए थे आरोपी वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों बाईकों में सवार 4 आरोपियों में पीछे बैठे वाले आरोपियों ने ऑफिस के बाहर पहुँचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच सभी आरोपी मौके से बिलासपुर की ओर अपने बाइक से भाग निकले।वही गोलीबारी में चंद्रकांत सिंह के हाथ में और राजू सिंह के पैर में गोली लग गई। दोनों लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने घायलों को मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मस्तूरी थाना पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में तुरंत नाकेबंदी कर दी गई और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से खोखे और अन्य सबूत इकट्ठे किए हैं। पुलिस फिलहाल इस हमले को पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद से जोड़कर देख रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और संभावित रास्तों पर चेकिंग जारी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग इतनी तीव्र थी कि पूरे आसपास में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने तत्काल अपने शटर गिरा दिए। आसपास के लोग दहशत में आ गए वही पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। अधिकारी इसे पूर्व नियोजित हमला मान रहे हैं। घटना ने न केवल मस्तूरी बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात आखिर कैसे हो गई। बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड की यह वारदात कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है और क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार