जांजगीर चाँपा

जमीन और शेयर में निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी का मामला…फरार आरोपी गिरफ्तार, कई बन चुके है शिकार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – चाम्पा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़े ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जमीन और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पीयूष जायसवाल को रायगढ़ के पलगड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण की शुरुआत राहोद निवासी राम प्रसाद यादव की शिकायत से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी से उनकी मुलाकात एक सेमिनार में हुई थी। वहां पीयूष जायसवाल ने जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने के लुभावने ऑफर दिए। इन झांसे में आकर राम प्रसाद ने आरोपी को अलग-अलग खातों और नकद के माध्यम से कुल 1.24 करोड़ रुपये दे दिए। लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही शेयर मार्केट के पैसे वापस किए गए। चेक देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर प्रार्थी ने थाना चाम्पा में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर साइबर टीम और थाना चाम्पा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP यदूमनी सिदार के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी फरार है, लेकिन मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ के पलगड़ा इलाके से उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने कई लोगों से इसी तरह से करोड़ों की ठगी की है। आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई दो चार पहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और कई जमीन संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, साइबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं तथा अन्य संलिप्त लोगों की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार